माध्यमिक स्तर के शिक्षकों की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के प्रति प्रत्यक्षण

लेखक

  • वैभव सिंह एम. ए., शिक्षाशास्त्र विभाग. लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश ##default.groups.name.author##
  • देवेंद्र कुमार यादव सहायक प्रोफेसर, शिक्षाशास्त्र विभाग. लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, उत्तर प्रदेश ##default.groups.name.author##

##semicolon##

https://doi.org/10.71126/nijms.v1i6.69

सार

यह शोध पत्र भारत की नवीनतम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रति माध्यमिक स्तर के शिक्षकों के प्रत्यक्षण का विश्लेषण करता है। शोध का उद्देश्य शिक्षकों के जेंडर और विषय-वर्ग (कला एवं विज्ञान) के आधार पर नीति के प्रति उनके प्रत्यक्षण की तुलना करना तथा उच्च और निम्न प्रत्यक्षण में योगदान देने वाले कारकों का अध्ययन करना था। लखनऊ जनपद के 100 माध्यमिक स्तर के शिक्षकों पर आधारित इस सर्वेक्षण में पाँच-बिंदु लिकर्ट स्केल का प्रयोग किया गया। परिणामों से पता चला कि महिला और पुरुष शिक्षकों तथा कला और विज्ञान विषय के शिक्षकों के प्रत्यक्षण में कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं है। अधिकांश शिक्षक नीति के प्रति संतुलित दृष्टिकोण रखते हैं, जबकि कुछ उच्च और निम्न स्तर के दृष्टिकोण वाले भी पाए गए। शोध यह दर्शाता है कि नीति की सफलता के लिए शिक्षकों की समझ, सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक हैं। शिक्षकों के समग्र प्रत्यक्षण को मजबूत करने हेतु प्रशिक्षण, संसाधन और संवाद आवश्यक हैं ताकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 प्रभावी रूप से लागू हो सके।

मुख्य शब्द : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, सक्रिय सहभागिता, शिक्षकों की समझ, समग्र प्रत्यक्षण।

##submission.downloads##

प्रकाशित

2025-07-31

अंक

खंड

Articles